बिहार

बरबीघा में जाम से मिलेगी राहत, डीएम ने अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम

बरबीघा/शेखपुरा, सौरभ कुमार : बरबीघा शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला पदाधिकारी शेखर आनंद खुद मैदान में उतरे। गुरुवार को शहर का दौरा कर डीएम ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि प्रमुख चौराहों से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए।

कहां से हटेगा अतिक्रमण :

डीएम ने हटिया चौक, मिशन चौक और थाना चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया है। सड़क किनारे बने अवैध गुमटी, करकट के छप्पर, स्थायी स्टॉल और ठेले जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। थाना चौक के पास लगने वाली फल-सब्जी की दुकानों पर विशेष फोकस रहेगा। डीएम ने कहा कि लगातार अभियान चलाकर लोगों को जाम से निजात दिलाई जाए।

सड़क सुरक्षा पर भी सख्ती :

जिला पदाधिकारी ने DTO और SDM को बरबीघा में सघन जांच अभियान चलाने को कहा है। इसके तहत:

  1. वाहनों की चेकिंग होगी
  2. सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा
  3. ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी

रेफरल अस्पताल का निरीक्षण :

डीएम ने बरबीघा रेफरल अस्पताल का भी दौरा किया। ‘जीविका दीदी की रसोई’ के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। नई लिफ्ट की कार्यक्षमता जांची और रखरखाव के निर्देश दिए। अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निपटान देखकर डीएम ने संतोष जताया। पीला, लाल, नीला और सफेद कचरा अलग-अलग श्रेणियों में रखा जा रहा था।

डीएम ने कहा: “आमजनों की सुविधा और यातायात को सुगम बनाना प्राथमिकता है। अतिक्रमण और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

निरीक्षण के दौरान DDC, SDM, SDPO, BDO, CO और PHC प्रभारी डॉ. फैजल समेत कई अफसर मौजूद रहे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश

भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया ने साझेदारी की

बिहार के 266 एपीएचसी अब बनेंगे लेवल-1 डिलीवरी पॉइंट, शुरू हुआ गैप असेसमेंट

error: