बिहार

केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन

बिहारशरीफ, अन्नू | अस्पताल चौक पर बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कथित अमर्यादित वक्तव्य के विरोध में आयोजित किया गया।

धरना के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जनार्दन राम, जिला अध्यक्ष शंकर दास और जिला प्रभारी रामदेव चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के इस बयान ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और समाज के वंचित वर्गों के प्रति असंवेदनशील और जातिवादी मानसिकता को उजागर किया है। नेताओं ने इसे भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपमान बताया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अमित शाह इस टिप्पणी के लिए संसद और जनता से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: