बिहार

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): चौक नई सड़क स्थित शिव शीतला मंदिर अंबेडकर व्यामशाला के प्रांगण में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पटना सिटी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राम जी योगेश, समाज सेविका अंजू सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव, समाज सेविका गीता विश्वास ,अनिल रश्मि ने बाबा साहब के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की गयी.

वहीं इस कार्यक्रम मे मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने बाबा के विचारों, उनके महान योगदान व उनकी शख्सियतों को स्मरण किया. वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उनके महान विचारों व कृत्यों को गाँव -गाँव तक फैलाने व समाज के अतिम पैदान पर खड़ा व्यक्ति को जगाने, शिक्षित करने व संगठित करने पर प्रमुखता से जोर दिया. साथ हीं साथ सभी गणमान्य लोगों से बाबा साहब के पद चिन्हो पर चलने का आह्वान भी किया.

Advertisements
Ad 1

वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहतर पंचायत मंगल तालाब सरदार मनोज सोनमान और सतराज ने किया. इस मौके समाजसेवियों ने नन्हे-मुन्ने सैकड़ों बच्चों के बीच पुस्तक एवं कॉपी कलम अन सामग्री का वितरण किया। ताकि नन्हे मुन्ने बच्चे अपने भविष्य को और भी उज्जवल बना सके।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: