बिहार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना के निर्देशानुसार शनिवार को इनकम टैक्स चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस (एनसीसी उड़ान) एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित वाहन संचालन के महत्व की जानकारी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।

Advertisements
Ad 1

यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि सतर्कता और अनुशासन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल पर 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जब कैंसर की नहीं, उम्मीद की हुई जीत : एम्स पटना ने असंभव को संभव बनाकर 25 वर्षीय युवक का बचाया पैर

पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

error: