बिहार

पटना में शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्कीमान गोलंबर (गांधी सेतु मुख्य मार्ग) पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि एक वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी करते हुए एक हुंडई क्रेटा (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10BB3732) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से Gilan Mock Reserve Whisky के 29 कार्टन बरामद किए गए. प्रत्येक कार्टन में 48 बोतलें थीं. कुल मिलाकर करीब 250.56 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता मनोज कुमार सिंह, निवासी लाहराबाद, थाना पिरो, जिला भोजपुर तथा रोहित कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता बीतू राय, निवासी गोपालपुर चकाई, थाना विदुपुर, जिला वैशाली के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक अजीत कुमार ने किया. टीम में एसआई सोनम कुमारी, एएसआई अजीत परेल, डब्लू कुमारी तथा सिपाही विनिता कुमारी, अभिजीत, खुरेंद्र, संत्रीप, राजकुमार और प्रदीप शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: