बिहार

यातायात डीएसपी अनिल कुमार को सेवा विस्तार मिलने पर ऑटो मेन्स यूनियन ने दी बधाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ऑटो मेन्स यूनियन बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक (द्वितीय) अनिल कुमार से मुलाकात कर बिहार सरकार द्वारा उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने कहा कि अनिल कुमार ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जाम की समस्या के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सेवा विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, विकास कुमार एवं कुंदन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक से पटना में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रखने का अनुरोध किया। अनिल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यातायात पुलिस राजधानी में जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

error: