बिहार

पॉक्सो एक्ट मामले में फरार अपराधी के घर हुई कुर्की-जब्ती

अररिया, रंजीत ठाकुर पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी के घर बुधवार को भरगामा थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की। मिली जानकारी के अनुसार भरगामा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में फरार आरोपी सत्यम कुमार साह,पिता दिलीप साह के घर पर कुर्की जब्ती की। भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त सत्यम साह के घर में सरेंडर करने को लेकर पूर्व में इश्तेहार चिपकाया गया था।

इसके बावजूद वह सरेंडर नहीं किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। घंटों चले इस कार्रवाई के दौरान एसआइ राजनारायण यादव,रूपा कुमारी के अलावे सशस्त्र बल मौजूद थे।

Related posts

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

हाजीगंज मोड़ पर पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का उद्घाटन

error: