बिहार

आरएलएम में अशोक कुमार राम को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने बिहार प्रदेश संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कमिटी की घोषणा की है. पटना स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार राम को पुनः दूसरी बार अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। अशोक कुमार राम ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधायक माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का वे धन्यवाद करते हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. संगठन को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज की सभी 22 जातियों को एक मंच पर लाकर पार्टी को मजबूती देने की दिशा में कार्य करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के साथ समन्वय बनाकर समाज के विकास के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी.
अशोक कुमार राम को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश कुमार, रितेश रंजन, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मुन्ना चौधरी, बृज मोहन सिन्हा, राकेश रंजन सिन्हा, शिव पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: