बिहार

स्मार्ट सिटी में भीषण गर्मी आते ही चौक चौराहों पर छात्र-छात्राओं को पानी की व्यवस्था नही

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ का स्मार्ट सिटी कहलाने वाला माननीय मुख्यमंत्री जी का गृह जिला में भीषण गर्मी पड़ रही है गर्मी आते ही चौक चौराहों पर पानी की व्यवस्था किया जाता था आज भी किसी मोड़ पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है पहले अपने अपने कार्यालय से प्याऊ जल का व्यवस्था किया जाता था भीषण गर्मी के कारण छात्र-छात्राओं आम जनता पानी के बिना परेशान है जब रोड पर निकलते हैं तो पानी पीने के लिए लोगों से पूछता है की पानी पीने के व्यवस्था कहां है लोग कहते हैं कि सरकार की तरफ से पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है ना जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्था नहीं है बाबा सामने दुकान में ठंडा पानी मिलता है प्रति बोतल ₹20 में मिलता है बाबा बोलते हैं की यही है बिहारशरीफ का स्मार्ट सिटी इससे अच्छा हमारा गांव है की हर गली में पानी मिलता है अधिकारी अपने अपने चेंबर में बैठकर ऐ सी का आनंद ले रहे हैं जिला प्रशासन को ध्यान दिलाना चाहता हूं कि चौक चौराहा पर पानी की व्यवस्था की जाए ।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: