बिहार

रात होते ही असामाजिक तत्व झुंड बना पहुंच कर करते तोड़ फोड़, सीसीटीवी में कैद हो गई फोटो

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ के बीएमपी 16 के पास देर रात असामाजिक तत्वों का दल पहुंचता है और कई दुकानों में जम कर तोड़ फोड़ कर निकल जाता है. इनका दल करीब एक घंटे तक उत्पात मचाता रहता है। दुकान के बोर्ड बैनर, ठेला, साइन बोर्ड अन्य रखे समान बैनर सब कुछ को तोड़ फोड़ देता और निकल जाता है. इन सब की फोटो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. इन सभी का मंशा क्या है?यह किसी को समझ में नहीं आ रहा. लोगों ने पुलिस को सीसी टीवी उलपब्ध कराया है और ऐसेे तत्वों के खिलाफ करवाई करने की मांग किया है।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों का कहना है कि इनकी मंशा क्या है और एैसा यह क्यों कर रहे हैं यह बात किसी को समझ में नहीं आती और दुकानदारों के साथ साथ आम लाेग भी परेशान हो कर रह गये हैं.लोगों का कहना है कि यह एक गिरोह है जो शहर को अशांत करना चाहता है. यह गिरोह अभी तोड़ फोड़ कर रहा है और मौका लगते ही धार्मिक स्थानों पर रात के अंधेरे में तोड़ फोड़ कर शहर की शांति व्यवस्था को भंग कर देगा. लोगों ने इस संबंध पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरा में इन गिरोह की फोटो उपलब्ध कराया है ताकि एैसे तत्तवों के खिलाफ करवाई किया जाये। थाना अध्यक्ष मसहुद हैदरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है छानबीन किया जा रहा है.पुलिस टीम इसमें लगी हुई है. मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

चार महत्वपूर्ण योजनाओं का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

error: