बिहार

आर्य ज्ञान स्कूल का 14वां वार्षिक उत्सव उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न

पटना, अजित। पटना के दानापुर स्थित नरगद्दा में आर्य ज्ञान स्कूल का 14वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और रंगों के संग यादगार बन गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार के संक्षिप्त संबोधन से हुई. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें संस्कार, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करना है।

बच्चों की प्रस्तुतियां विद्यालय के इसी प्रयास का परिणाम रहीं। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया. दीप प्रज्ज्वलन में डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार, संचालक उमेश कुमार, विभा देवी, प्रिंसिपल अमूल कुमार के साथ शिक्षक सनोज, आकाश, अजय, रामा, जुली, अंजलि, नंदनी सहित अन्य शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी मधुर धुन पर पूरा सभागार भक्तिमय माहौल में डूब गया. इसके बाद बच्चों ने गीत, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं.

Advertisements
Ad 1

विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर दसवीं कक्षा तक सीबीएसई आधारित शिक्षा दी जाती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. वार्षिक उत्सव ने यह साबित कर दिया कि आर्य ज्ञान स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को भी समान महत्व देता है।

Related posts

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

पटना में दो लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोबाइल बरामद!

छात्रा मौत मामला : कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सीबीआई जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग तेज

error: