क्राइमबिहार

अपराध की योजना बना रहे और दर्जन शराब के कांडों में फरार चल रहे अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस लगातार अपराधियों की धड़पकड़ करने में जुट गई है और कई अपराधियों को पकड़कर अब तक जेल भी भेजा जा चुका है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक डकैती की योजना में फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, तो दूसरी तरफ आधा दर्जन शराब के कांडों में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

पहला मामला जो अगस्त 2018 में अर्फाबाद नहर क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए कई अपराधी गिरफ्तार किए गए थे जिसमें एक अपराधी विकाश कुमार उर्फ विक्की पिता वासुदेव प्रसाद सकिन सकरी गली से चार साल से फरार चल रहा था जिसे सकरी गली से मंगलवार की रात्रि में गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

वही दूसरा मामला आधा दर्जन शराब के कांडों में फरार चल रहे हैं अभियुक्त मनीष यादव पिता स्वर्गीय जगदीश यादव मोहल्ला पथरीघाट देवी स्थान के सामने एनएमसीएच के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका हैं।

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

error: