बिहार

अकबरपुर में शांति माहौल बनाते हुए 58% लगभग मतदान हुआ

नवादा(अवध भारती): पंचायत आम निर्वाचन 20 21 के तहत आज चतुर्थ चरण में अकबरपुर प्रखंड के 301 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ ,निष्पक्ष ,पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर आज सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंचना शुरू किए.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवादा आज सुबह से ही 40 से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और उपस्थित दंडाधिकारी और मतदान कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए निर्देश दिए उन्होंने आगे पैजना पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 68 ,68 क, 72 का फतेहपुर पंचायत के 73 ,72 क वकसंडा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 255, 260, 261, बुधुवा पंचायत 264, 265, 269, 270 270 क, 273 ,271 माखर पंचायत 96 ,86,87 बरेव पंचायत 115 ,114 नेमदारगंज पंचायत 155,154,,156 ,183 182, 182क, पैजना पंचायत 68,93,58,57,60 के साथ 40 से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किए एवं उपस्थित दंडाधिकारियों और मतदान कर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी ढंग से मतदान कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है ।सभी मतदान केंद्रों पर चार स्तरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जो सक्रिय रहकर बेहतर ढंग से नियंत्रण और समन्वय करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराएं.

Advertisements
Ad 1

सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों और सभी मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया। मतदान समाप्ति के उपरांत 61 .59 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं का योगदान 59 दशमलव 18% और महिला मतदाताओं का योगदान 62% रहा। उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिए । सभी मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सिस्टम से मतदाताओं की जांच परख की गई ।अकबरपुर के सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मतदाताओं को टीकाकरण के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी, जहां हजारों व्यक्ति ने टीका लिया। मतदान केंद्रों पर उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पीयूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, जफर हसन डीसीएलआर रजौली ,सभी सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर लगातार चौकसी करते रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: