क्राइमबिहार

पुलिस को देख हथियार तस्कर फरार, बाइक में टंगे झोले में मिला एक सिक्सर 3 कट्टा व 7 जिंदा कारतुस

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के संपत चक के अब्दुल्लाह चक इलाके में शुक्रवार की देर रात वाहन गश्ती के दौरान पुलिस को देख एक हथियार तस्कर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बाइक में टंगा थैले की तलाशी ली तो उसमे रखा चार हथियार व 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि अब्दुल्लाह चक के पास रात्रि में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी इसी दौरान एक पैशन बाइक सवार युवक पुलिस को देख अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने जब उसकी बाइक में चला झूला की तलाशी ली तो उसमें एक सिक्सर , तीन कट्टा एवम साथ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस ने बाइक को भी जप्त कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: