बिहार

अररिया जिला पदाधिकारी इनायत खान ने फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला पदाधिकारी, इनायत खान ने आज बुधवार को समय करीब 1:00 बजे फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालयों का बिना बताए औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

Advertisements
Ad 1

सर्वप्रथम प्रखंड मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण करने कार्यालय जैसे ही गए कार्यालय में पदाधिकारी तथा कर्मी नदारद दिखे। कार्यालय से पदाधिकारी को गायब लिखे जाने से जिला पदाधिकारी ने आदेश देते हुए, कार्यालय को सील करवाया। तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किए।साथ ही बीआरसी कार्यालय श्री काली पूजा मेला में बन रहे बॉस्केटबॉल इनडोर स्टेडियम के चाहरदिवारी निर्माण कार्य में लगाए गए ईंट, बालू,सीमेंट आदि सामग्रियों का सैंपल एवं फोटो खींचकर जांच के लिए निर्देश दिए है। जिला पदाधिकारी के अचानक हुए दौरे से सभी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है तो वहीं आम लोगों में कई दशकों के बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा किए गए कार्य से आंतरिक खुशी महसूस हो रहा हैं।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: