बिहार

आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही तथा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम

अररिया(रंजीत ठाकुर): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2020-21 में लाभार्थियों को राशि सुलभ होने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं किया गया है। वैसे लाभुक जिन्होंने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय राशि का उठाव कर आवास निर्माण पूर्ण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर आवास निर्माण पूर्ण कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कारगर एवं आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म से बैठक आहूत की गई। इसमें सभी प्रखंडों से संबंधित पदाधिकारिगण जुड़े हुए थे।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आवास निर्माण के लंबित कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। नियमित रूप से सप्ताह में 3 दिन क्षेत्र का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास निर्माण के नए लक्ष्य को भी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही तथा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार एवं निदेशक, डीआरडीए मौजूद थे।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: