बिहार

एसवीआई स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजन किया गया

फतुहा, (न्यूज़ क्राइम 24) एसवीआई स्कूल, सोनारू फतुहा में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के निर्देशक राजू कुमार एवं प्राचार्या रीना गिरी के नेतृत्व तथा सभी शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदन लाल प्रियदर्शी अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश, सिविल कोर्ट, पटना सिटी नवीन कुमार सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष, पटना सिटी अधिवक्ता संघ प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक और भी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: