बिहार

आंगनबाड़ी केंद्र पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

अररिया(रंजीत ठाकुर): सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया जाना था । जहां 6 महीने से ऊपर के बच्चे को पोषण आहार खिलाया जाना था । इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-एक में आंगनवाड़ी केंद्र चतुरी साह टोला फरही, केंद्र संख्या- 23203 पर सेविका ममता देवी की अध्यक्षता में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया।आयोजन में मुख्य रूप से क्षेत्र के सभी गर्भवती, धात्री, महिला ने भाग लिया। वहीं सेविका ममता देवी ने बच्चे को अन्नप्राशन करते हुए धात्री माताओं को बताया कि बच्चे को 6 माह तक मां का ही दूध पिलाना चाहिए साथ ही 6 महीना के बाद ही ऊपरी आहार देना चाहिए। वहीं 6 महीने के बाद बच्चे को ऊपरी आहार के साथ-साथ पौष्टिक पदार्थ वाले चीज भी खिलाना चाहिए। महिला पर्यवेक्षिका आरती कुमारी ने बताया कि यदि हम लोगों को कुपोषण मुक्त बिहार बनाना है तो हम सभी को अपने बच्चे पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा और साथ ही साथ अपने-अपने बच्चों को साफ सफाई में रखना चाहिए। मौके पर उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका आरती कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका ममता देवी, सहायिका चुन्नी देवी, रूबी देवी, लक्ष्मी देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी, कविता देवी, अंशु देवी, रिंकू देवी, कंचन देवी, नीतू देवी के अलावा सभी गर्भवती, धात्री महिला उपस्थित रही।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: