बिहार

सभी वार्डों के वार्ड अध्यक्षों के बीच एक महत्पूर्ण बैठक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर में सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में सेक्टर के अंतर्गत आने वाली सभी वार्डों के वार्ड अध्यक्षों के बीच एक महत्पूर्ण बैठक हुई। आज की बैठक जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर द्वारा आगामी दिनांक 14/04/2022 को जदयू प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार में आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती समारोह को मनाने हेतु की गई। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी सदैव बाबा भीमराव अम्बेडकर साहब के बताए हुए मार्गों को अनुसरण करते हुए न्याय के साथ विकास का मूलमंत्र अपनाकर बिहार को विकसित प्रदेश बनाने में लगे हुए हैं। इस बैठक में मनोज शर्मा, रेणुका कुशवाहा, मोहसिन खान, पूजा पटेल, सिमरन श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार, फरजाना बानो, वैष्णवी कुमारी के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य साथीगण मौजूद थे।

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

error: