फुलवारी शरीफ, अजित यादव .पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग युवक राहुल कुमार की जमीन पर दबंगों ने दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया है.इस बारे में दिव्यांग ने कई जगह अधिकारियों की चिरौरी की लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिलने पर सीनियर एसपी पटना के निर्देश पर गौरीचक थाना में उसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
दिव्यांग राहुल कुमार का कहना है पहले भी दिव्यांग उनकी कीमती जमीन को कब्जा करना चाहते थे जिसकी शिकायत उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से किया था. महामहिम राष्ट्रपति से गुहार लगाने के बाद बिहार सरकार के जलसंसाधन विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के पर स्थानीय गौरीचक थाना द्वारा जमीन पर पीलर गड़बा कर उस पर कब्जा दिलवा दिया गया था,उस जमीन पर जमुनापुर गांव के दबंगों श्री कांत सिंह, प्रमोद सिंह एवं रघुवंश सिंह द्वारा दुबारा जमीन पर कब्जा करने हेतु जमीन का पिलर कबाड़ दिया गया है.पिडित के दिव्यांगता को देखते हुए उपरोक्त दबंग लोग बलपूर्वक जमीन को कब्जा कर लेना चाहते है. जमीन कार्नर पर है इसलिए दबंगों का साथ गांव के कुछ भुमाफिया भी दे रहे है.
दबंगों द्वारा पिडित दिव्यांग के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, एवं सभी परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस संबंध में पिडित दिव्यांग द्वारा स्थानीय थाना गौरी चक में दिनांक -02/11/24 को आवेदन दिया गया. पिडित दिव्यांग द्वारा थाना गौरीचक से रिसिभींग भी लिए गए. मामला दिव्यांग जन से संबंधित है इसलिए आवेदन देने के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचना चाहिये था लेकिन नहीं पहुंची. पिडित दिव्यांग द्वारा यह भी बताया गया कि थाना अध्यक्ष दिव्यांग एक्ट का केस दर्ज नहीं करना चाहते थे. इस संबंध में एस एस पी पटना के मोबाइल पर बात करने के बाद ही स्थानीय थाना द्वारा दिनांक -3/11/24 को प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है लेकिन उसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. किसी की गिरफ्तारी इसमें पुलिस ने नहीं किया है जिससे एक दिव्यांग का पूरा परिवार डर और भय के साए में जी रहा है.
