बिहार

एनएमसीएच पारा मेडिकल छात्रसंघ इकाई के अध्यक्ष बने अमित कुमार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पारा मेडिकल छात्रसंघ इकाई में लंबे समय बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। छात्रों की सहमति तथा पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण, महासचिव सुरेंद्र सुमन एवं संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार की अनुशंसा पर अमित कुमार (पिता– अरुण यादव) को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

Advertisements
Ad 1

यह चुनाव एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय प्रताप नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि जल्द ही बिहार के सभी जिलों एवं मेडिकल कॉलेजों में संगठन को नए सिरे से सशक्त किया जाएगा तथा नए छात्रों को जिम्मेदारी दी जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि वे पारा मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर विभाग, प्राचार्य एवं अधीक्षक से मिलकर ठोस पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रावास की कमी एवं सत्र अनियमितता जैसी समस्याएं प्रमुख हैं, जिनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पारा मेडिकल छात्र न केवल अध्ययनरत हैं, बल्कि अस्पताल में सेवा भी दे रहे हैं। पारा मेडिकल कर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। मौके पर शुभम कुमार, रजनी झा, सत्यम, अमरजीत, आकाश कुमार, विक्रम कुमार सहित वर्तमान एवं पूर्व बैच के कई छात्र उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: