मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : थाना कटघर क्षेत्र की पंडित नगला पुलिस चौकी अंतर्गत पंचायत मछरिया रोड पर एक बछड़े के साथ कथित रूप से क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी लोहे की नुकीली वस्तु से बछड़े के मुंह और पेट को आर-पार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को बुलाकर घायल बछड़े का उपचार व मरहम-पट्टी कराई। इसके बाद उसे सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए ग्राम प्रधान को कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई और प्रधान मौके पर भी नहीं पहुंचे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना पर पंडित नगला चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है।
