उत्तरप्रदेश

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : थाना अजीमनगर क्षेत्र के जेठानिया अड्डा में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी पंदानगर, जेठानिया अड्डा,थाना अजीमनगर का आरोप है कि 5 अक्टूबर 2026 को करीब 12 बजे वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान दो कारों से कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ कथित रूप से मारपीट की।

पीड़ित के मुताबिक, मौके पर पांच लोगों की पहचान हुई, जबकि कुछ अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित ने घटना को दबंगई और गुंडागर्दी बताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित की शिकायत पर थाना अजीमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 333, 115 और 151 का उल्लेख किया गया है।

अब बड़ा सवाल

क्या पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी? क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा?
पीड़ित ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

Related posts

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए

मीडिया कम्युनिकेशन डिजिटल क्रांति और लेखक गांव की विशेषताओं पर रखे विचार