बिहार

स्कार्पियो मे पुलिस का स्टीकर लगाकर शराब की हो रही तस्करी

पटना, अजित। अब शराब तस्करी करने के लिए तस्कर गिरोह पुलिस का स्टिकर लगाकर तस्करी करने में लगे हैं. शराब तस्करों को लगता है कि पुलिस का स्टीकर देख पुलिस उसे वहां को नहीं रोकेगी. फुलवारी शरीफ में पुलिस लगा स्टीकर वाली स्कॉर्पियो का पुलिस ने पकड़ा और उसमें से शराब बरामद कर लिया. पटना के फुलवारी शरीफ में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो का पीछा करके पकड़ा तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ.स्कॉर्पियो का चालक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ.वही स्कॉर्पियो में पुलिस का स्टीकर लगा देख पुलिस भी दंग रह गई.बताया जाता है की पुलिस से बचने के लिये सोमवार सुबह 4.55 के करीब हारुण नगर में एक लाइट ग्रे कलर की स्कार्पियो तेजी से भागते हुए घुस गई. फिर इसकी सुचना लोगों ने थाने को दिया. थाना आया फिर गाड़ी खोल कर चेक किया उसमें भारी मात्रा में शराब का कार्टून भरा हुआ था उस स्कार्पियो का नंबर BR7PA1731 है।

थानाध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी ने बताया की फुलवारीशरीफ मे पुलिस टीम के साथ घूम घूम कर रात्री गश्ती एवं विशेष छापेमारी कर रहे थे.इस क्रम में जब एफ.सी.आई. के पास पहुंचे तो देखे कि एक चार चक्का वाहन सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ा था।

Advertisements
Ad 1

वाहन के पास जाकर पुछताछ करने का प्रयास किया गया परंतु वाहन चालक पुलिस को देखकर स्कार्पियो लेकर तेजी से भागने लगा, जिसका थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष द्वारा पीछा किया गया परंतु गाड़ी नं0-BR-07-PA-1731 को वाहन चालक द्वारा हारून नगर सेक्टर 2 मे गाडी को छिपाने का प्रयास किया गया जहाँ से पुलिस ने ढूंढ निकाला.हालांकि वाहन चालक भागने में सफल हो गया. तलाशी में उक्त गाड़ी से 104.370 ली0 विदेशी शराब बरामद हुआ है. गाड़ी के चालक, मालिक तथा उससे जुड़े गिरोह का पता कर उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थाना अध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी ने पूरी पुलिस टीम को सख्त लहजे में हिदायत दिया है कि किसी भी तरह का स्टीकर लगा गाड़ी हो अगर संदिग्ध लगे तो उसे रोक कर उसकी तलाशी ली जाए।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: