पटना, (न्यूज क्राइम 24) आज एआईजेजीएफ कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन, उपाध्यक्ष गणेश कुमार खेमका, उपाध्यक्ष शशी कांत प्रसाद व सचिव शितल नायक जी के साथ चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग आफिस में जा कर ज्ञापन दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि सही पेपर के साथ व्यापारी 10 लाख रुपया तक का लेन देन कर सकते है।
चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के श्री मिथलेश साहू जी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और पदाधिकारी ने हम लोगों को गाइड लाइन से अवगत कराया और व्यापारीयों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के साथ कोई गलत नहीं होगा और निर्भीक होकर कानून के दायरे मे अपने व्यापार को कर सकते है। एआईजेजीएफ/कैट बिहार अध्यक्ष ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि कानून के दायरे में व्यापार करें।
