पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पटना आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन, बिहार ने दिनांक 29 नवम्बर 25 को सहरसा के व्यापारी धीरज कुमार के साले दीपक से पटना जंक्शन स्टेशन पर कुछ ठग ने 2250000/ बाइस लाख पचास हजार रुपए ठग लिया जिसका न्यूज पेपर में भी निकला है, जब धीरज कुमार बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के पास आए और पूरी बात बताई तो अशोक ने प्रशासन से बात किया और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 1950000/ ( उन्नीस लाख पचास हजार रुपए) के साथ ठग को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस अभूतपूर्व सफलता पर aijgf बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, मनोज कुमार निराला और धीरज कुमार जीआरपी थाने जा कर थानेदार श्री राजेश कुमार सिन्हा जी को अंग वस्त्र पहना कर आभार व्यक्त किया और मिठाई खलाई।श्री वर्मा ने बताया कि पुलिस और व्यापारी का सम्बन्ध के बिना समाज और व्यापारी सुरक्षित नहीं होता और व्यापारियों से अनुरोध किया कि ये तो ठग के द्वारा किया गया घटना था अगर कोई अपराधी गोली मार कर लूट लेता तब क्या होता।श्री वर्मा ने व्यापारियों को सुझाव दिया कि सरकार द्वारा बताए गए सिस्टम से सुरक्षित व्यापार करे आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी।
