बिहार

एम्स पटना ने चिकित्सक दिवस पर पटना साहिब में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

पटना, अजित। चिकित्सक दिवस 2025 के अवसर पर मंगलवार को एम्स पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग की ओर से कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब परिसर में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को जीवनरक्षक कौशल के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान हैंड्स-ओनली सीपीआर तकनीक का प्रदर्शन किया गया और हृदयाघात के शुरुआती लक्षणों की पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व तथा एंबुलेंस या चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले आम नागरिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एम्स पटना की ओर से डॉ. दिवेंदु भूषण, विभागाध्यक्ष, आपातकालीन चिकित्सा, डॉ. दीपक कुमार, सहायक प्राध्यापक, डॉ. विनय कुमार सिंह, सीनियर रेजिडेंट, सीताराम एवं इंदरजीत सिंह यादव, सहायक नर्सिंग अधीक्षक शामिल रहे। गुरुद्वारा आए श्रद्धालुओं और प्रबंधन स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास किया. यह कार्यक्रम एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुप कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर डॉ. दिवेंदु भूषण ने कहा कि सीपीआर के प्रति जागरूकता केवल चिकित्सकीय आवश्यकता नहीं, बल्कि सामुदायिक जिम्मेदारी है. समय पर किया गया सीपीआर अचानक हृदयगति रुकने की स्थिति में जीवन बचाने की संभावना को कई गुना बढ़ा सकता है। एम्स पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही के प्रति आभार जताया. साथ ही बताया कि आम नागरिकों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

error: