बिहार

एम्स पटना ने नौबतपुर के अजवान गांव में जागरूकता कार्यक्रम के साथ किया ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ का समापन

फुलवारीशरीफ, अजीत। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के अंतिम दिन 31 अक्टूबर 2025 को एम्स पटना के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग ने नौबतपुर प्रखंड के अजवान गांव में ग्रामीण महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व को समझाना था.यह पहल समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक कैंसर रोकथाम और महिला सशक्तिकरण के प्रति एम्स पटना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisements
Ad 1

इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी और रेजिडेंट डॉक्टरों ने महिलाओं को शुरुआती लक्षण, जोखिम कारक और स्क्रीनिंग की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी. स्वयं जांच (सेल्फ – ब्रैस्ट एग्जामिनेशन) का लाइव डेमो भी किया गया, ताकि महिलाएं खुद अपनी सेहत की प्राथमिक निगरानी कर सकें। इंटर्न और पीजी रेजिडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिये ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और मिथकों को दूर करते हुए जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

एम्स पटना नेत्र बैंक बना नेत्रहीनों के लिए नई रोशनी का सहारा

मासूम रोजेदारों की मिसाल : तलहा मसूद और अनाया फातिमा ने रखा पहला रोजा

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार!

error: