बिहार

दो दशक के बाद विराटनगर में आयोजित होगी रास लीला, 35 सदस्य कार्य सम्पादन समिति की गयी गठन

अररिया, रंजीत ठाकुर दो दशक के बाद विराटनगर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम रासलीला को सम्पन्न करने के लिए बनायी गयी कार्य सम्पादन समिति को पूर्णता दी गयी है । इससे पूर्व की गयी बैठक मे आयोजक संस्था श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल के द्वारा संस्था के विराटनगर सम्भाग के उपाध्यक्ष महेश स्वर्णकार को कार्यसम्पादन समिति के प्रमुख संयोजक में नियुक्त किया गया था । वहीं प्रमुख संयोजक के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर 35 सदस्य के कार्यसम्पादन समिति बना कर समिति को पूर्णता देने की बात आयोजक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष भीखमचन्द सरल ने जानकारी दी है ।

वहीं विस्तारित कार्यसम्पादन समिति में समाजसेवी घनश्याम काबरा को सहप्रमुख संयोजक मनोनित किया गया है । समिति के अन्य सदस्य विद्यानन्द माझी, रामजीवन अग्रवाल, बेनीगोपाल मुन्दडा, बिनोद दुगड, देवेन्द्र गुप्ता, भवानी बोहरा, किरण आचार्य, देवकीनन्दन अग्रवाल, गिरिजा सारडा, पुप्षा लोढा , शिवरतन जोशी, राजेश गुप्ता, सुची चौधरी, मीरा कोइराला, प्रकाश दाहाल, पशुपति नेपाल, पृथ्वीकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सुधीर तोदी, नन्दकिशोर तापडिया, कविराज न्यौपाने , राजकुमार अग्रवाल, राजेश लखौटिया, जुगलकिशोर राठी, इन्दिरा रिजाल, पुनम भट्टराई, राजेश स्वर्णकार, कृष्णकुमार चौधरी, बाबुलाल अग्रवाल, सुशीला पाठक, राजेशकुमार शर्मा व नवीन कर्ण को मनोनीत किया गया है ।

Advertisements
Ad 1

18 मार्च से 22 मार्च तक रास लीला का होगा आयोजन

श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल विराटनगर सम्भाग के आयोजन में 18 मार्च से 22 मार्च तक रास लीला का आयोजन होगा जिसमें वृंदावन के 21 सदस्य रास लीला के कलाकार के द्वारा भगवान कृष्ण के चरित्र पर आधारित पाँच दिन तक भब्यरुप में अपनी प्रस्तुति देंगे बता दे की उक्त कार्यक्रम संपन्न करने के लिए इससे पूर्व 555 सदस्य सम्मिलित मुल समिति भी गठन किया जा चुका है ।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: