बिहार

शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा कर जा रहे कार में हाईवा ने मारी जबरदस्त टक्कर, बाल बाल बचे दूल्हा दुल्हन

अररिया(रंजीत ठाकुर): शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा कर घर जा रहे दूल्हे की कर में हाइवा ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा बीरपुर मार्ग में लक्ष्मीपुर,बलुवाही पुल के समीप गुरुवार की अहले सुबह बथनाहा की ओर से आ रही दूल्हा दुल्हन की कार संख्या बीआर 11एडब्लू 7142 को अनियंत्रित गिट्टी लोड हाईवा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे दूल्हा दुल्हन व अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हाईवा को भी पकड़ कर अपने कब्जे में रखा। बताया जाता है कि दूल्हा दुल्हन की गाड़ी बथनाहा की ओर से आ रही थी जो नरपतगंज के बबुआन वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गश्ती दल ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि कार और हाईवा को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है दोंनो गाड़ी के मालिक फिलहाल थाना नहीं आए हैं। वहीं विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार हाइवा ट्रक सड़क निर्माण कंपनी प्रकाश जैन का बताया जा रहा है जिस पर ओवरलोड बेड मिशाली गिट्टी लोड था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की

भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत, कई घायल वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच के आदेश थानाध्यक्ष को किया निलंबित

आयुष बिल्डिंग में मशीन खराब, एम्स में एक्स-रे- अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों का हंगामा

error: