बिहार

फुलवारी में कोरजी मे मारपीट के बाद नेताओं ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, शांति बनाए रखने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिला के फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी गांव में 24 अगस्त 2025 को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से कुछ का इलाज पटना एम्स में चल रहा है।

इसी घटनाक्रम के बाद, आज 28 अगस्त 2025 को सभी एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने दोनों पक्षों के घर जाकर घटना की जानकारी ली और शांति बनाए रखने के प्रयास किए।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी से दूरभाष के माध्यम से बात की और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी अनहोनी से बचने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही, भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने पटना प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की.साथ मे सुरेश पासवान, प्रदेश महासचिव, लोजपा रामविलास, विश्वजीत सिंह, पटना जिला उपाध्यक्ष, लोजपा रामविलास, अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी, लोजपा रामविलास। राकेश उरुग्वे, जिला महासचिव, लोजपा रामविलास, राधा मोहन पासवान, प्रमुख, अनिल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, सोनू मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता, हरिद्वार राय, सामाजिक कार्यकर्ता, गोलू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, संगीता कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: