बिहार

करोड़ो रूपये का अनुदान पाने हेतु संबद्ध डिग्री कॉलेज माफिया तरह-तरह के खेल कर रहे हैं : आप

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): नीतीश कुमार जी के गृह जिला नालंदा के राजगीर में शिक्षा माफिया खेल, खेल रहा है और विश्विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग को भनक तक नहीं है।

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि बिहार शिक्षा माफियाओं का दुसाहस तो देखिए पूरा का पूरा एक कॉलेज का ही घोटाला कर दिया है। 42 साल से चल रहे पीटीजेएम कॉलेज का नाम बदलकर दो घंटे के लिए राजगीर कॉलेज के रूप में तब्दील दिया। जबकि जगह भी वही भवन भी वही था, लेकिन यहां दो अलग-अलग कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

बबलू ने बताया कि पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को राजगीर कॉलेज की निरीक्षण के लिए पहुंची थी। लेकिन, टीम के आने से पहले ही आनन-फानन में कॉलेज के मुख्य द्वार सहित सभी वैसी जगहों को राजगीर कॉलेज नाम के बैनर से ढंक दिया गया जहां पीटीजेएम कॉलेज का नाम लिखा था।

बबलू ने कहा कि बिहार में करोड़ो रूपये का अनुदान पाने हेतु संबद्ध डिग्री कॉलेज माफिया तरह-तरह के खेल कर रहे हैं। विश्विद्यालय प्रशासन सरकारी नियम-परिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए फर्जी डिग्री कॉलेज को संबंधन (Affiliation) भी दे रहे हैं। बिहार सरकार से मांग है कि जांच कमिटी का गठन पता लगाए, बिहार में कितने कॉलेज कागज पर चल रहे हैं।

Related posts

एसएसबी बथनाहा में योगा अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

एमबीबीएस छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: