बिहार

तख्त पटना साहिब रेलवे काउंटर पर श्रृद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्यवाई: लखविन्दर सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब में चलने वाले रेलवे टिकट काउंटर पर कुछ दलालों के द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर ना सिर्फ झगड़ा किया गया था बल्कि सिख श्रृद्धालु की पगड़ी पर भी हाथ डाला गया था जिसे लेकर सिख समुदाय में काफी रोष देखा जा रहा था। प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह सहित समुची कमेटी के द्वारा इस सम्बन्ध में रेलवे प्रषासन को पत्र लिखकर कार्यवाई करने की अपील की गई थी।

आज इसी सम्ब्न्ध में प्रबन्धक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह बिहार अल्पसंख्यक आयोग वाईस चेयरमैन लखविन्दर सिंह लख्खा, महासचिव इन्द्रजीत सिंह के द्वारा रेलवे काउंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों से सारी घटना का जायजा लिया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी दलालांे की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करवाने और पुलिस प्रषासन से उनके खिलाफ बनती कार्यवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही गुरुद्वारा परिसर में तैनात पुलिस बल को टिकट काउंटर के समीप भी एक सिपाही तैनात करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबार ना हो सके।

Advertisements
Ad 1

इससे पूर्व अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही के द्वारा जानकारी दी गई थी कि रेलवे अधिकारियों से टिकट काउंटर को बाहर से बंद करके गुरुद्वारा परिसर के अन्दर से खोला जाए ताकि इसका लाभ केवल श्रृद्धालुओं को हो सके जिनकी सुविधा हेतु रेलवे के द्वारा गुरुद्वारा परिसर में टिकट काउंटर खोला गया था।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले जदयू विधायक सह सचेतक अरुण मांझी, पाटलिपुत्र टाउनशिप से प्रभावित किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

शेखपुरा डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा-स्वच्छता पर सख्ती

बरबीघा नगर परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय

error: