बिहार

गौरीचक थाना पुलिस की कार्रवाई, चार साल से फरार अभियुक्त समेत पाँच गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। चुनाव के मद्देनज़र थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन छापेमारी और गश्ती के दौरान गौरीचक थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक चार साल से फरार चल रहा अभियुक्त भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि गौरीचक थाना कांड संख्या 136/21 धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त गुडू मांझी पिता रामदयाल मांझी, ग्राम अलबक्सपुर, थाना गौरीचक, जिला पटना को चार वर्ष बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया है. वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा वारंटियों में जिवन मांझी पिता शिवरतन मांझी, ग्राम तेतरी मुशहरी, तथा रामदेव सिंह, महेश ने, और राज किशोर सिंह (सभी पिता स्वर्गीय अमृतलाल सिंह, ग्राम नंदाचक, थाना गौरीचक, जिला पटना) को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति को नशे की हालत में भी गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण बना रहे।

Related posts

शेखपुरा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, लापरवाह अधिकारियों-संवेदकों पर होगी कार्रवाई

पटना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में आयोजित हुए शिक्षाप्रद कार्यक्रम

डिग्रियों की बारिश और गोल्ड मेडल की चमक, एम्स पटना दीक्षांत समारोह में 27 मेधावियों ने बढ़ाया मान

error: