बिहार

चौक थाना की कार्रवाई : फरार तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए तीन फरार एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में राजू मिश्रा, उज्ज्वल मिश्रा एवं रोशन मिश्रा शामिल हैं। तीनों नाला पर, थाना चौक क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

चौक थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा।

Related posts

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

error: