बिहार

गुप्त सूचना पर कार्रवाई : नाला के पास से 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गुप्त सूचना के आधार पर चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाला के पास से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो ट्रॉली बैग में रखी कुल 30 बोतल (750 एमएल प्रत्येक) रॉयल स्टेज शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा लगभग 22.5 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रोहित कुमार (थाना आलमगंज) एवं विजय कुमार (पानीपत, हरियाणा) के रूप में की गई है।

चौक थाना प्रभारी राज किशोर के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

error: