बिहार

चौक थाना पुलिस की तत्परता से टला हादसा, न्यूज़ क्राइम 24 के कैमरे में कैद हुआ दृश्य

पटनासिटी, रॉबीन राज। महाशिवरात्रि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजर रही शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच एक युवक घर की छत के किनारे लटक कर शोभायात्रा का नजारा देखता नजर आया। यह पूरा दृश्य न्यूज़ क्राइम 24 के कैमरे में कैद हो गया। तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि युवक छत के बिल्कुल किनारे बैठा था और नीचे की ओर झुककर जुलूस देख रहा था तथा मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी छत पर मौजूद था। भीड़भाड़ और उत्साह के बीच इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हालांकि चौक थाना की पुलिस टीम की नजर उस युवक पर पड़ गई।

Advertisements
Ad 1

पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे छत के किनारे से हटने और सुरक्षित स्थान से शोभायात्रा देखने का निर्देश दिया। पुलिस की चेतावनी के बाद युवक पीछे हट गया, जिससे संभावित हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी भीड़ थी। बेहतर दृश्य पाने के लिए कई लोग घरों की छतों और बालकनियों पर चढ़ गए थे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद कुछ लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करते नजर आए।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: