बिहार

सावन की सोमवारी पर जहानाबाद के बराबर पहाड़ सिद्धेश्वर नाथ में हादसा, भगदड़ से 8 मरे, दर्जनों श्रद्धालु घायल!

जहानाबाद, अजित। सावन की चौथी सोमवारी है और बिहार के जहानाबाद में रविवार (11 अगस्त) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची. राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया. दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है।

Advertisements
Ad 1

सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है. इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी. बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते हैं।हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: