बिहार

सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र में छात्र की साइकिल चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, भीड़ ने घेरा

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र, फुलकाहा परिसर में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक को छात्र की साइकिल चोरी करने का प्रयास करते हुए विद्यालय प्रशासन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिव कुमार सरदार बताया तथा कहा कि वह नेपाल सीमा पार के क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने स्वीकार किया कि उसने पहली बार इस तरह का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर ही पकड़ा गया। उसने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात भी कही।

विद्यालय के प्राचार्य सूरज पोद्दार ने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी विद्यालय परिसर से छात्रों की दो साइकिल चोरी हो चुकी थी। सोमवार को फिर एक छात्र की साइकिल चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बार विद्यालय प्रशासन की सतर्कता से आरोपी रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि बाद में युवक से गहन पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक नशे का आदी हो सकता है, जिसके कारण वह चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: