बिहार

एक युवक को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को वारदात सामने आई। यहां एक 22 वर्षीय युवक राजा कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के ही दो नजदीकी रिश्तेदार श्रवण कुमार और एक निरुद्ध बालक ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद मुख्य कारण था। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन राजा कुमार को उसके रिश्तेदारों ने धोखे से अपने साथ बुलाया। दोनों आरोपी उसे एक ई-रिक्शा से ले गए और रास्ते में एक खाली जगह पर ले जाकर खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर मरवा दी। ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही राजा कुमार की मौत हो गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और आरोपी आपस में ममेरे-फुफेरे रिश्तेदार हैं और इनके बीच प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: