ताजा खबरेंबिहार

नहाने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूबा..!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट पर कल देर शाम नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूबने लगा जिससे बचाने के क्रम में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम आज सुबह से कर रही है लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी है. डूबने वाली युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस मिरगुलाबी बाग़ के रवि कुमार के रूप में कि गई है जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताया जा रहा है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि कल देर शाम मामा-भगना नहाने के लिए गंगा तट पर आया था और नहाने के दौरान दोनों डूबने लगा जिसमें एक दूसरे को बचाने के लिए प्रयास किया जिसमें एक युवक का गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है. वहीं परिजनों की माने तो लगभग 18 घंटा बीत जाने के बाद भी डूबे हुए युवक की लाश नही निकल पाया है. वहीं परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द डूबे हुए युवक की लाश को निकाला जाए।

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान, 23 दिन से जारी आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा आदर्श केंद्रीय कारा बेउर,का औचक निरीक्षण

error: