बिहार

बाइक सवार सड़क हादसा में एक युवक की मौत एक जख्मी

नालंदा(राकेश): बिंद थाना क्षेत्र के उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।
मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है जबकि जख्मी दरियापुर निवासी अरुण बिंद है ।

प्रत्यक्ष प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रहुई से बिंद की ओर जा रहे थे इसी दौरान उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ से सदर अस्पताल लाया गया जान चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे युवक को इलाज के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है । शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: