पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर निमतल इलाके में बीती रात गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज के कारण गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर मौजूद सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में महिला और दोनों बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
