क्राइमबिहार

मसौढ़ी में कोचिंग जा रही छात्रा की बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या!

पटना, अजीत। राजधानी पटना के मसौढ़ी में सोमवार को सुबह-सुबह कोचिंग जा रहे एक छात्रा को बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी. दिनदहाड़े छात्र की हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल हो गया और अफरा तफरी मच गई. हत्या की वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए . घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर सूचना मिलते ही ए एसपी मसौढ़ी दलबल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं . फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है .पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है. मृतक स्थानीय चपौर गांव के रहने वाली छात्रा अनामिका बताई जाती है.

बड़ी खबर पटना के मसौढ़ी से आ रही है जहां एक किशोरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई. मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास अपराधियों ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी. गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी पढ़ाई करने के लिए आती थी और सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन बताया जाता है की हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है. मसौढ़ी में लगातार हो रही वारदात के बाद देखना यह होगा कि इस घटना में पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को भी खबर दिया है. परिजनों के आने के बाद ही कुछ मामले का पाता चल पाएगा फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सकते में हैं.

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी

error: