बिहार

भारत नेपाल सीमा से सटे बेला बॉर्डर के पास नेपाल में एक तस्कर को गोली लगने से हुई मौत…

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारतीय सीमा से सटे बेला बॉर्डर के समीप नेपाल पुलिस की गोली से एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारत से नेपाल की ओर तस्करी की सामग्री ई रिक्शा पर लोड कर आ रहे एक नेपाली कारोबारी की बुधवार की मध्य रात्रि को नेपाल पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद आगे चल रहे ई रिक्शा पर सवार लोगों के द्वारा पहले फायरिंग किया गया। फायरिंग के बाद आत्मरक्षार्थ में नेपाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर गोली चलाया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान नेपाल सुनसरी जिला , लौकही वार्ड नंबर 1, निवासी 45 वर्षीय विजय साह के रूप में किया गया है। वहीं इस घटना के बाद सुनसरी जिले का लौकही इलाका रणक्षेत्र बना हुआ है । घटना के कारण कोशी राजमार्ग पूरी तरह से ठप्प है नव वर्ष मनाने आए दर्जनों गाड़ी को राजमार्ग पर ही रोक दिया गया है।

पुलिस की गोली से एक की मौत

यह घटना अररिया जिले के बेला सीमा से सटे सुनसरी जिले के कोशी गाँवपालिका का है नेपाल सशस्त्र पुलिस बल कोशी प्रदेश के प्रमुख डीआईजी कुमार न्यौपाने के अनुसार मृतक 45 वर्षीय विजय साह अपने ई रिक्शा में भारत से 7 बोरी चिनी,खैनी, सर्फ़ व चॉकलेट मध्य रात्रि में तस्करी करके ला रहा था जिसमे सीमा सुरक्षा बल के नेपाली जवान के द्वारा रुकने को कहा गया लेकिन भागने के क्रम मे साह के आगे चल रहे दूसरे ई रिक्शा से दो राउंड गोली चलायी गयी जिसके बाद जवाबी फायरिंग मे सीमा मे तैनात नेपाली जवान के द्वारा चार राउंड गोली चलायी गयी जिसमे इसकी मौत हो गयी।

सुबह 5 बजे से राजमार्ग ठप्प

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय नागरिक के द्वारा गुरुवार के अहले सुबह से पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के लौकही सड़क ठप्प है। मृतक साह के ई रिक्शा तथा उसके शव को सडक पर रख कर स्थानीय लोगों के द्वारा नारेबाजी किया जा रहा है । नागरिकों के प्रदर्शन के कारण सैकड़ों सवारी वाहन को बीच रास्ते मे ही रोका गया है । जिस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस बिट को आग के हवाले किया

Advertisements
Ad 1

नेपाल आर्म्स पुलिस के पुलिस बिट को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आग के हवाले कर दिया है जिसके बाद जिला पुलिस कार्यलय सुनसरी के आसपास भारी संख्या मे पुलिस बल को तैनात किया गया है ।वहीं नागरिक लगातार प्रदर्शन कर रही है। आक्रोशित नागरिकों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित किया जय।

विवाद का कारण पुलिस को कम रुपया देना

स्थानीय नागरिक नेपाल सशस्त्र पुलिस के दावा को स्वीकार करने को तैयार नहीं है स्थानीय लोगों के अनुसार यह दोहरी भिडन्त नहीं सीधा हत्या है । नागरिकों का कहना है कि भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल सीमा क्षेत्र में समान लाने के लिए नेपाल पुलिस को मोटी रकम दिया जाता है , पुलिस को कम रुपया देने के विवाद मे उक्त व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि कितनी गोली लगी है

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता डीएसपी चन्द्र खड्का ने बताया की घटनास्थल से दो राउण्ड गोली का खोखा बरामद किया गया है सूचना मिली है कि मृतक को चार गोली लगी है यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा घटनस्थल पर खुद नेपाल एसपी कैंप कर रहे है, घटना के बाद कितनी राउंड हवाई फायर की गयी अभी बता पाने मे असमर्थता जताया।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: