बिहार

मुहर्रम पर्व को लेकर फुलवारीशरीफ थाना में समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह द्वारा रविवार को फुलवारीशरीफ थाना में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराना तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना था।

Advertisements
Ad 1

भानू प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर चौकसी बढ़ाने, सतर्क निगरानी रखने, तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्ती करने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति को रोकने हेतु जनसंपर्क एवं समन्वय बनाए रखें और शांति समिति की बैठक कर स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त करें।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: