बिहार

जिले के आईसीडीएस बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला सुपरवाइजर का वाश विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के होटल ग्रांड इम्पेरिअल में समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) द्वारा सहयोगी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्णिया सुगंधा शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में पूर्णिया जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर जल, स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सतत रूप से लागू करने हेतु प्रतिभागियों की क्षमता का सुदृढ़ीकरण करना था।

प्रशिक्षण के दौरान निकेत कुमार झा एवं डॉ. अटल बिहारी शुक्ला ने जल स्वच्छता एवं साफ सफाई को सरल, व्यावहारिक एवं जमीनी उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया। इससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, बच्चों के अनुकूल शौचालय, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, संचालन एवं रखरखाव, मरम्मत व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े पहलुओं को भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बनाया गया।

Advertisements
Ad 1

प्रशिक्षकों ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साफ-सफाई एवं पोषण से जुड़ी अच्छी आदतें बचपन से विकसित होने पर भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कर्मवीर कुमार जिला समन्वयक वाश कॅन्सल्टेंट यूनिसेफ पूर्णिया, फिया फाउंडेशन से युगल किशोर, उत्तम कुमार, मोनी कुमारी एवं मनीष कुमार एसबीसीसी यूनिसेफ पूर्णिया के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक : भूमि विवाद जल्द निपटाएं, शराब माफियाओं पर कसे शिकंजा

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

error: