बिहार

दरगाहीगंज में ट्रेन से कटकर एक दुधारू गाय की मौत!


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के दरगाहीगंज रेलवे फाटक के समीप शनिवार की दोपहर सहरसा से फारबिसगंज जा रही ट्रेन से टकराकर एक मवेशी की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पशुपालक दरगाहहीगंज वार्ड संख्या 12 निवासी उपेंद्र यादव ने बताया कि मवेशी लेकर खेत चराने जा रहे थे इसी दौरान करीब ग्यारह बजे सहरसा से फारबिसगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले की जानकारी रेलवे विभाग एवं स्थानीय थाना को भी जानकारी दी गई है।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की