अररिया, रंजीत ठाकुर जिला पदाधकारी, अररिया की अध्यक्षता में 11 नवंबर बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अररिया में आयोजित की गई। कुहासा की दृष्टिकोण से दुर्घटनाएं काफी होने की संभावना है इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष, एवं टोल प्लाजा के प्रबंधक को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि टोल पार करते वक्त वैसे सभी वाहन जिनके आगे पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं है उसे पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाया जाए। प्रायः ट्रैक्टर, टेंपो, ट्रक एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अररिया द्वारा मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, यातायात निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष को इसको कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु निर्देश दिया गया।
एन एच ए आई, आर सी डी, ग्रामीण कार्य विभाग को सड़क पर साइनेज बोर्ड, व्हाइट स्ट्रिप्स एवं रिफ्लेक्टर को लगाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही व्हाईट मार्किंग को नियमित रूप से साफ कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अररिया द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि माह में कम से कम दो बार एक साथ पूरे जिले में सभी थाना यातायात पुलिस एवं परिवहन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए। आर सी डी एवं एन एच ए आई को यथासंभव सड़क पर प्रकाश की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा जिले के अंदर सभी अवैध कट को चिन्हित कर लिया गया है। एन एच ए आई , आर सी डी एवं सभी को इन अवैध कटों को बंद करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी हो सके।
