बिहार

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी स्थित खाजेकला सामुदायिक भवन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफल नेतृत्व के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर पटना महानगर अध्यक्ष श्री रुपनारायण मेहता जी की अध्यक्षता में आयोजित पटना साहिब विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वे सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की इस विकास यात्रा को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Advertisements
Ad 1

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के लिए परिवर्तन, प्रगति, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित हुए हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई गति और नई दिशा प्रदान की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने हेतु हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर जी एवं श्री नितीन अभिषेक जी, प्रदेश मंत्री श्री प्रभाकर मिश्रा जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री विनय केशरी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: